{"_id":"699cbd945329dbacc40f6838","slug":"nss-creates-responsible-citizens-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-155328-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिम्मेदार नगारिक बनाता है एनएसएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिम्मेदार नगारिक बनाता है एनएसएस
Tue, 24 Feb 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में उपस्थित अतिथि।स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। भगवान महावीर पीजी काॅलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से सोमवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें स्वयं सेवकों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर प्रोफेसर उदयभान ने कहा कि एनएसएस सेवाभाव को सीखाता है। छात्रों को भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाना इसका प्रमुख उद्देश्य है। अनुशासन से उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। शिविर में प्राप्त अनुभव हमेशा काम आता है। युवा पीढ़ी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की आधार है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श व जिम्मेदार नागरिक के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। युवा पीढ़ी को अधिकार के साथ कर्तव्य को भी जानना होगा। प्रबंधक शक्ति प्रकाश दीक्षित ने कहा कि राष्ट्र निर्माण इसका प्रमुख भाव है। सेवाभाव समाज का प्रतिबिंब है। जो सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करता है। अंत में प्राचार्य डाॅ. ज्योत्सना पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभाकर मिश्रा व डाॅ. सुकेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान डाॅ. केसी चौरसिया, देवेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, संतोष प्रसाद, प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान डाॅ. केसी चौरसिया, देवेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, संतोष प्रसाद, प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे।