फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Now the reading and writing campaign will start, the village illiterates will be marked

अब शुरू होगा पढ़ना-लिखना अभियान, चिह्नित होंगे गांव के निरक्षर

Thu, 26 Nov 2020 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Now the reading and writing campaign will start, the village illiterates will be marked
अब शुरू होगा पढ़ना-लिखना अभियान, चिह्नित होंगे गांव के निरक्षर
विज्ञापन

पडरौना। साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा विभाग की तरफ से अब पढ़ना-लिखना अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण में गांव-गांव निरक्षरों की वास्तविक संख्या की गणना की जाएगी। एकत्रित आंकड़ों के आधार पर कार्यक्रम की सफलता के लिए अगली रणनीति बनाई जाएगी। निरक्षरों की गणना का कार्य ग्राम प्रधान व उस गांव के प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल के हेडमास्टर संयुक्त रूप से करेंगे। इसके लिए डॉयट प्राचार्य की तरफ से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने बताया कि निदेशक साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा, उर्दू एवं प्राच्य भाषाएं की तरफ से पढ़ना लिखना अभियान कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देश मिला है। इस कार्यक्रम से पहले प्रत्येक गांव में निरक्षर लोगों को चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए सभी बीईओ को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

निरक्षरों की गणना का कार्य प्रत्येक गांवों में स्थापित प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के हेडमास्टर एवं ग्राम प्रधान के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा। निरक्षरों की वास्तविक संख्या का यह आंकड़ा ब्लाकवार एकत्रित किया जाएगा। उसके बाद बीएसए के माध्यम से इसे डॉयट को भेजा जाएगा। इस वास्तविक आंकड़े आधार पर कार्यक्रम के लिए अगली रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed