{"_id":"6402c61e526af927af003167","slug":"now-holi-will-be-played-in-new-clothes-kushinagar-news-c-7-1-73667-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अब नए कपड़ों में खेलेंगे होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अब नए कपड़ों में खेलेंगे होली
Sat, 04 Mar 2023 09:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:46 AM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर के एक मॉल में होली के लिए कपड़ों की खरीदारी करते लोग।संवाद
- पुराने कपड़ों पर रंग खेलने की मानसिकता छोड़ रहे लोग
- रंग खेलने के लिए बाजार में बिक रहीं 50 से लेकर पांच सौ रुपये की शर्ट, टीशर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। होली करीब आने पर पहले लोग फटे-पुराने कपड़ों का जुगाड़ करते थे, लेकिन अब यह सोच बदल चुका है। होली की तैयारी में जुटे लोग रंग खेलने के लिए भी नए-नए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में मांग के अनुसार इस बार होली के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कपड़े उपलब्ध हैं। 50 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की टीशर्ट, शर्ट और कुर्ते बिक रहे हैं।
होली के लिए नगर की दुकानें सज चुकी हैं। इनमें किराना स्टोर, मिठाई, रंग के साथ पिचकारी और मुखौटे के साथ ही कपड़ों की दुकानों पर होली की तैयारी पूरी हो चुुकी है। होली खेलने के लिए बाजार में तरह-तरह के कपड़े मंगाए गए हैं। नगर के फुटपाथ से लेकर मॉल तक में होली स्पेशल कपड़े उपलब्ध हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए जहां टीशर्ट, शर्ट और कुर्ते उपलब्ध हैं। वहीं युवतियों और महिलाओं के लिए प्लाजो, लहंगा, जींस भी बाजार में उपलब्ध है।
नगर के कपड़ा कारोबारी प्रदीप चहाड़िया ने बताया कि होली का लोगो बनी हुई टीशर्ट मांग में है। इसलिए भारी मात्रा में मंगा लिया गया है। कपड़े के अनुसार इसके विभिन्न दाम हैं। 50 रुपये से लेकर लेकर 500 रुपये तक कीमत में होली के कपड़े बिक रहे हैं। कपड़ा कारोबारी रमेश अग्रवाल ने बताया कि पहले लोग होली खेलने के लिए नए कपड़े नहीं खरीदते थे। अब लोग दिन में नए कपड़े पहनकर होली खेल रहे हैं, तो शाम को मिलने-जुलने के लिए अलग कपड़े पहन रहे हैं। टीशर्ट, कुर्ता और फुल बाजू की शर्ट बिक्री के लिए आई है।