फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice to village head, secretary and panchayat assistant of Sohsa Mathia

Kushinagar News: सोहसा मठिया के ग्राम प्रधान, सचिव और पंचायत सहायक को नोटिस

Fri, 13 Jun 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Notice to village head, secretary and panchayat assistant of Sohsa Mathia
पडरौना। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में ताला बंद होने और परिसर में गंदगी में मिलने पर सोहसा मठिया के ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर जबाब तलब किया गया है। डीपीआरओ ने चेताया कि संतोषजनक जबाब नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बुधवार को सोहसा मठिया गांव का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में ताला बंद मिला। पंचायत सहायक उपस्थित नही थीं।
विज्ञापन

उनसे वार्ता करने पर पंचायत सहायक ने बताया कि वे एक शादी में गईं हैं। पंचायत भवन परिसर में चारो तरफ गंदगी फैली थी। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि वहां कई महीने से साफ-सफाई नही की गई है, जबकि पंचायत सहायक के मानदेय का भुगतान भी किया जा रहा है, जो कि वित्तीय अनियमितता है। गांव का सामुदायिक शौचालय भी पूर्ण मिला। शौचालय में केयर टेकर उपस्थित नही थीं। शौचालय के अन्दर टोटी, टाइल्स व दरवाजा टूटा था। पानी की व्यवस्था हैंडपम्प से था। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि सामुदायिक शौचालय प्रयोग में नही था। इसको गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान सरिता और ग्राम विकास अधिकारी सुनील मणि त्रिपाठी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोष जनक जबाब नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed