{"_id":"d43777ea4f60691033cde6b755353459","slug":"notice-to-hotel-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई नदारद, होटल संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई नदारद, होटल संचालक को नोटिस
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शनिवार को पडरौना नगर के दो वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सघन चेकिंग की। नगर के कसया रोड स्थित एक होटल में दाल का नमूना लिया तथा सफाई न होने पर इस बारे में होटल संचालक को नोटिस दी। मिष्ठान की एक दुकान में छेने की मिठाई का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह, वीपी सिंह, सच्चिदानंद और आरडी यादव नगर के कसया रोड स्थित इस होटल में पहुंचे।
होटल के किचेन में सफाई न होने पर एतराज जताया। इस टीम के लोगों ने उन्हें सफाई बरतने के लिए नोटिस दी।
इसके अलावा दाल की गुणवत्ता पर संदेह होने की दशा में उसका नमूना लिया।
इसके बाद यह टीम नगर के ही छावनी में पहुंची, जहां मिठाई की एक दुकान का निरीक्षण किया। वहां से टीम ने छेना की मिठाई का नमूना लिया। इस दरम्यान ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालकों में जांच को लेकर खलबली की स्थिति रही।