फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nomination of 24 people

24 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, 13 ने लिए पर्चे

Thu, 10 Feb 2022 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
nomination of 24 people
पडरौना विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने जाते भाजपा उमीदवार मनीष जायसवाल के साथ पूर्व केंद्री - फोटो : KUSHINAGAR
24 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, 13 ने लिए पर्चे
विज्ञापन

- भाजपा, बसपा के दो-दो, कांग्रेस व सपा के तीन-तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया गया। 24 प्रत्याशियों ने ने नामांकन पत्र दाखिला किया। इसमें नौ निर्दलीय उम्मीदवार हैं। 13 उम्मीदवारों ने पर्चे लिए।
डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि कुशीनगर विधानसभा से राजेश प्रताप राव ने सपा से, श्यामरति देवी ने कांग्रेस से और निर्दल प्रत्याशी के रूप में सुनील कुमार दुबे ने नामांकन किया। हाटा विधानसभा सीट से फनेंद्र व कमलेश ने निर्दलीय और सपा से रणविजय सिंह ने नामांकन किया। तमकुहीराज विधानसभा से असीम कुमार ने निषाद पार्टी और भाजया गठबंधन, जोडीयू से श्रीकांत ने नामांकन दाखिल किया। विष्णु प्रभाकर ने निर्दल पर्चा भरा।
विज्ञापन

रामकोला विधानसभा से सत्य क्रांति पार्टी से प्रतिमा देवी, बीजेपी से विनय प्रकाश और दीप लाल भारती ने निर्दल पर्च भरा। पडरौना विधानसभा सीट से कांग्रेस से जहीरूद्दीन, भाजपा से मनीष जायसवाल, आम जनता पार्टी से रमेश ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा से विक्रमा यादव, राजू और अंशुमान ने निर्दल नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा विधानसभा से निसार अहमद सिद्दीकी बसपा से, राजकुमार आम आदमी पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया। फाजिलनगर विधानसभा से सुनील कांग्रेस से, बसपा से इलियास अंसारी, सहारुन निशा और बिरजा ने निर्दल के रुप में नामांकन पत्र दाखिल किया। डीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार को खड्डा विधानसभा क्षेत्र के लिए दो, पडरौना विधानसभा के लिए छह, तमकुहीराज विधानसभा के लिए तीन, फाजिलनगर विधानसभा के लिए चार, कुशीनगर विधानसभा के लिए तीन, हाटा विधानसभा के लिए तीन, रामकोला विधानसभा के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed