फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   no space in india for well wisher of pak

पाकिस्तान के हिमायती की भारत में जगह नहीं : पंकज

Thu, 09 Jan 2020 06:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
no space in india for well wisher of pak
जन जागरण यात्रा में शामिल नोएडा विधायक पंकज सिंह और अन्य। - फोटो : KUSHINAGAR
पाकिस्तान के हिमायती की भारत में जगह नहीं : पंकज
विज्ञापन

जनजागरण मंच के कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश महामंत्री ने किया संबोधित
भाजपा शासनकाल में बढ़ा भारत का सम्मान: विजय कुमार दूबे
पडरौना। भारत में रहकर पाकिस्तान की हिमायत करने वाले को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिन्हें भारत भूमि से प्यार नहीं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। भारत की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतों से मोदी सरकार सख्ती से निपटेगी। कौन इस देश का नागरिक है और कौन विदेशी, यह जानने का अधिकार देश के प्रत्येक नागरिक को है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने नागरिकता कानून बनाया है।
ये बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री व नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहीं। वे बृहस्पतिवार को जन जागरण मंच की तरफ से पडरौना शहर में आयोजित जन जागरण यात्रा को संबोधित कर रहे थे। पंकज ने कहा कि लोकतंत्र में सबको राजनीति करने और अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन देश की एकता और अखंडता के लिए सभी को दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र की मजबूती के लिए एक साथ खड़े रहना चाहिए। भाजपा सरकार देश के 130 करोड़ लोगों की बात करती है। इसमें समाज के सभी वर्ग, जाति और धर्म के लोग आते हैं। सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ कार्य करने का ही परिणाम है कि आज विश्व की कोई भी ताकत भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिमाकत नहीं कर सकता। नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है। विपक्षी दल इसके खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं। कुशीनगर के भाजपा सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। विश्व के ताकतवर देश भी अब भारत के खिलाफ बोलने से पहले सौ बार सोचते हैं। सांसद ने चेतावनी दी कि अशांति फैलाने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिया, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, यूपी एग्रो के चेयरमैन पूर्व विधायक जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। संचालन बंका सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से जन जागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा कोतवाली रोड होते हुए तिलक चौक, गुदरीबाजार, धर्मशाला रोड के रास्ते सुभाष चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पीएन पाठक, चेयरमैन विनय जायसवाल, राधेश्याम दीक्षित, विजय दीक्षित, प्रमोद साहा, आनंद मिश्र, भुवनेश्वर त्रिपाठी, आरके मौर्या, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, सीता सिंह, विजय लक्ष्मी मिश्रा, लीलावती शुक्ला, रूपम सिंह, वंदन सिंह, चंदा मद्धेशिया, मारकंडेय शाही, अशोक यादव, केपी राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed