फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No entry for heavy vehicles on Dhanteras-Diwali

Kushinagar News: धनतेरस-दीपावली पर भारी वाहनों की नो एंट्री

Fri, 17 Oct 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles on Dhanteras-Diwali
पडरौना। धनतेरस, दीपावली त्योहार पर पडरौना और कसया में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वहीं शहर में आने वाली भीड़ को देखते हुए इन दोनों शहरों में अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पडरौना और कसया में शनिवार और दीपावली के दिन सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि रामकोला, खड्डा, कसया, विशुनपुरा, बांसी की तरफ से पडरौना शहर में आने वाले भारी-बड़े कामर्शियल वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर ट्राला, ट्राली, डीसीएम के लिए नो एंट्री रहेगी। इसी तरह नौका टोला, जलकल, बेलवाचुंगी, जटहां तिराहा, दुर्गा मंदिर रोड (पीएनबी बैंक के पास) से कोई भी चार पहिया वाहन एवं ई-रिक्शा सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक पडरौना के मुख्य बाजार की तरफ नहीं जाएंगे। सुबाष चौक, अम्बे चौक, रेलवे स्टेशन मोड़, नौका टोला रेलवे ढाला से कोई भी कामर्शियल वाहन (पिकअप, डीसीएम, ट्रैक्टर एवं अन्य बड़े वाहन) मुख्य बाजार की तरफ नही जाएंगे। चार पहिया प्राइवेट वाहनों का आवागमन बाजार के भीड़भाड़ को देखते हुए तत्कालिक परिस्थितियों के अनुसार बाजार की तरफ अनुमन्य होंगे। रामधाम पोखरा चौराहे से कोई भी कामर्शियल वाहन सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक कस्बा की तरफ नही आएंगे। अन्य सवारी वाहनों के लिए अनुमन्य रूट बावली चौक, सुबाष चौक, कठकुईया मोड़, स्टेशन बाईपास, अम्बे चौक, खिरकिया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed