फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No doctor was found in the hospital, notice to the operator

Kushinagar News: अस्पताल में नहीं मिला कोई डॉक्टर, संचालक को नोटिस

Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
No doctor was found in the hospital, notice to the operator
उमरिया बाजार के चंद्रिका हा​स्पिटल की हुई जांच-स्रोत स्वास्थ्य विभाग
धनघटा। उमरिया बाजार में स्थित चंद्रिका हॉस्पिटल का शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। जबकि दो मरीजों का ऑपरेशन किया गया था। उन मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में लाकर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के उमरिया बाजार प्राइवेट अस्पतालों का हब बन चुका है। यहां के अस्पताल अधिकतर प्रसव पीड़ा से पीड़ित मरीजों का इलाज करते हैं। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी रुटिन चेकिंग अभियान के तहत उमरिया बाजार के चंद्रिका अस्पताल में पहुंचे। डॉ. जितेंद्र चौधरी ने बताया कि वहां पर दो मरीजों का ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल के डॉक्टर के संबंध में जब जानकारी मांगी गई तो पता चला कि अस्पताल में डॉक्टर कोई नहीं है। मरीजों का देखभाल करने वाला भी कोई नहीं था।
विज्ञापन

जच्चा और बच्चा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज और देखभाल किया जा रहा है। अस्पताल संचालक से जब अन्य कागजात की मांग की गई तो वह कोई कागज नहीं दिखा सके। जिसके लिए उनको कारण बताओ नोटिस दिया गया है। नोटिस का सही जवाब नहीं मिलने पर अस्पताल के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed