फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   NITI Aayog team gave instructions to improve cleanliness and order.

Kushinagar News: नीति आयोग की टीम ने साफ-सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Sat, 10 Jan 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
NITI Aayog team gave instructions to improve cleanliness and order.
सुकरौली। भारत सरकार की नीति आयोग के सपोर्ट मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने व एफआरयू सेंटर के सुदृढ़ी करण के लिए विशेषज्ञ टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन

इस दाैरान टीम के विशेषज्ञ ने मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, जांच प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे नीति आयोग स्टेट सपोर्ट मिशन के विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र पांडेय ने रितेश तिवारी जिला परामर्शदाता मातृ के साथ अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, ओटी, माइनर ओटी, प्रसव कक्ष, लैब, दवा काउंटर और वार्डों का जायजा लिया। डॉ. धीरेंद्र ने स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर मरीजों के उपचार, समयबद्ध जांच और रेफरल प्रणाली के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed