फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nirdal more than bjp in sewarhi

Kushinagar News: भाजपा से अधिक चुने गए निर्दलीय सभासद

Mon, 15 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
nirdal more than bjp in sewarhi
सेवरही नगर पंचायत में हैं 18 वार्ड
विज्ञापन

पुराने प्रत्याशियों की जगह तीन चौथाई नए प्रत्याशियों पर मतदाताओं ने जताया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के लिए हुए चुनाव में कुल 18 सभासद पदों में भाजपा के चुनाव चिह्न पर पांच प्रत्याशी जीते, तो वहीं निर्दल से 13 सभासद चुने गए हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जीनगर वार्ड संख्या 11 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सुधीर तिवारी निर्विरोध जीते हैं। भाजपा के सभासद पद के 13 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है।
भाजपा ने सभी 18 सभासद पदों के लिए अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, लेकिन पांच को छोड़कर अन्य सभी को हार का मुंह देखना पड़ा। जीतने वाले सभासदों में वार्ड नंबर एक ब्रह्मदेव गिरि स्वतंत्रता सेनानी नगर से हेमंती देवी (निर्दल), वार्ड नंबर दो अंबेडकरनगर से पप्पू जायसवाल (निर्दल), वार्ड तीन जानकीनगर से कृष्णा देवी (भाजपा), वार्ड नंबर चार किदवई नगर से सुमित रौनियार (निर्दल) चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड नंबर पांच बाबू गेंदा सिंह नगर से राहुल गुप्ता (निर्दल), वार्ड नंबर छह शिवशक्ति नगर से व्यास निषाद (निर्दल), वार्ड नंबर सात, आजाद नगर से लव जायसवाल (निर्दल), वार्ड नंबर आठ राजेंद्र नगर से अंजू देवी (निर्दल), वार्ड नंबर नौ तुलसी नगर से निर्मला देवी (निर्दल) जीतने में सफल रहीं। वार्ड नंबर दस महावीर नगर से सुभाष यादव, वार्ड नंबर ग्यारह श्यामा प्रसाद से सुधीर तिवारी (भाजपा) निर्विरोध, वार्ड नंबर 12 पटेल नगर से संतोष कुमार वर्मा (निर्दल), वार्ड नंबर 13 स्वर्णनगर से दिनेश सोनी (भाजपा), वार्ड नंबर 14 गांधी नगर से प्रमोद कुमार (निर्दल), वार्ड नंबर 15 मालवीय नगर से अजय गुप्ता (भाजपा), वार्ड नंबर 16 अटल नगर से हाजरा खातून (निर्दल), वार्ड नंबर 17 जवाहर नगर से शोभा देवी (भाजपा) और वार्ड नंबर 18 पंडित दीनदयाल नगर से सुजीत कुमार (निर्दल) को जीत मिली है। यही नहीं सेवरही की जनता ने तीन चौथाई नए प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए पुराने सभासदों को बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed