{"_id":"612a7a748ebc3e7a157ea49c","slug":"newborn-girl-found-thrown-in-bush-kushinagar-news-gkp407144288","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ी में फेंकी मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ी में फेंकी मिली नवजात बच्ची
विज्ञापन
नवजात बच्ची को अपनाने वाली आशा कार्यकर्ता पिंकी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ी में फेंकी मिली नवजात बच्ची
हाटा (कुशीनगर)। शनिवार सुबह नगर पालिका क्षेत्र के चक नरायनपुर गांव के पास झाड़ी में फेंकी गई एक नवजात बच्ची मिली। उसे गांव की आशा कार्यकर्ता ने अपना लिया।
शनिवार सुबह गांव के लोग सड़क किनारे टहल रहे थे। इस दौरान उन्हें सड़क के किनारे फेंकी गई बच्ची दिखी। इसकी सूचना जैसे ही आसपास के गांवों के लोगों को लगी तो काफी संख्या में वहां लोग एकत्र हो गए। गांव की आशा कार्यकर्ता पिंकी ने नवजात को अपना लिया। पति-पत्नी बच्ची मिलने से खुश नजर आए। मिठाइयां भी बांटी। सूचना मिलने पर पहुंचे समाजसेवी रबीश सिंह ने नवजात के इलाज और अन्य खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। लोगों का कहना है कि जन्म देने वाली मां ने तो उसे ठुकरा दिया, लेकिन दूसरी मां ने उसे अपना कर ममता की छांव दी।
हाटा के कोतवाल जेपी पाठक ने बताया कि जिस गांव में नवजात बच्ची के मिलने की सूचना मिली थी, उसी गांव की एक महिला ने उसे अपने पास रखा है। इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई है। इस मामले में अभी कोई अन्य कार्रवाई नहीं की गई है।