{"_id":"64594aaceeeb679f74099a94","slug":"new-couples-farewell-kushinagar-news-c-7-1-157370-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गृहस्थी का सामान देकर नवविवाहित जोड़ों की हुई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गृहस्थी का सामान देकर नवविवाहित जोड़ों की हुई विदाई
Tue, 09 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी स्थित नव निकेतन ज्ञान स्थली परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बैठे वर,बधु।सं
फोटो है। तुर्कपट्टी स्थित नव निकेतन ज्ञान स्थली के परिसर में 15 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी स्थित नव निकेतन ज्ञान स्थली का परिसर 15 कन्याओं के सामूहिक विवाह का साक्षी बना। लाल जोड़े में सजी कन्याओं ने सिंदूर दान के साथ गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। सोमवार की सुबह सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का समान देकर विदाई की गई।
रविवार की देर रात आचार्यों के वैदिक मन्त्रोच्चारण के बीच 14 कन्याओं का विवाह और मौलाना सदरे आलम समेत अन्य मौलानाओं ने एक मुस्लिम कन्या का निकाह कराया। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार का पुनीत कार्य मानवीय कर्ज को चुकाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। केडी शाही जन जागृति संस्थान से जुड़े पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, दीपनारायन अग्रवाल, सुधीर शाही, शशि मिश्र, शिवकुमार रूंगटा, सुनील रूंगटा, मनोज बंका, अवध तुलस्यान, अनिल तुलस्यान, अजय गुप्ता, राजीव लोचन खेतान, डॉ. संदीप वरूण, विरेंद्र गोयल, सुशील अग्रवाल, प्रमोद वालोदिया, रमेश रूंगटा, आशुतोष खेतान, डॉ. दिलीप तुलस्यान, सतीश जिंदल, सौरभ वर्मा, प्रदीप चहाड़िया, पप्पू पांडेय, आसमा परवीन आदि ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। संचालन विक्रम अग्रवाल ने किया।
इस दौरान चंदशेखर सिंह, विनय राय, शैलेंद्र तिवारी, शैलेंद्र मिश्र, संजय सिंह, अरविंद प्रसाद, नीरज श्रीवास्तव, धीरज लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इनका हुआ विवाह
केडी शाही जन जागृति संस्थान की तरफ से गुंजन संग राजेश, निक्की संग विक्रम, ममता संग शैलेंद्र, संध्या संग लाल बिहारी, ज्योति संग उपेंद्र, सोनम संग सच्चिदानंद, प्रियंका संग अक्षय, रंजना संग दिलीप, गुंजा संग अजीत, गुड़िया संग सरवन, पूजा संग प्रेम, काजल संग दिनेश, माधुरी संग छोटेलाल, दुखिया संग जयप्रकाश व रोजी संग साहिल का विवाह हुआ।