{"_id":"6ac405bb427cd8ec65029469","slug":"ayub-ansari-first-in-the-100-meter-race-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169530-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 100 मीटर दौड़ में अयूब अंसारी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 100 मीटर दौड़ में अयूब अंसारी प्रथम
विज्ञापन
कुशीनगर। उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रैक पर जीत के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अयूब अंसारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 में आदित्य चौधरी और अंडर-19 में महताब अंसारी ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की अंडर-19 100 मीटर दौड़ में सीता यादव और अंडर-17 में सोनम प्रथम रहीं। गोला क्षेपण के बालिका वर्ग में आसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में अबरार अंसारी ने बाजी मारी।