फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Memorandum submitted to secure possession of leased land for the actual leaseholders.

Kushinagar News: हाटा के आलोक नाथ ने राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 06 Oct 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to secure possession of leased land for the actual leaseholders.
60 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन


पडरौना। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, झांसी में 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित चौथी सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हाटा के खिलाड़ी आलोक नाथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 60 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व किया।

आलोक नाथ हाटा स्पोर्ट्स अकैडमी में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लेते हैं। वार्ड नंबर 25 इंदिरा नगर, हाटा निवासी संतोष प्रजापति के पुत्र आलोक नाथ ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोच राजेश कुमार गुप्ता ने आलोक नाथ की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि खिलाड़ी ने नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके इस उपलब्धि उपक्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत, मंडल व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, बीएन मिश्र, डॉ. बीके मिश्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed