{"_id":"60f951dc8ebc3e6d7c7a4cf9","slug":"ne-young-man-died-in-road-accident-kushinagar-news-gkp402723170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में हादसा: दोस्त से मिलकर घर वापस आ रहा था शख्स, सड़क दुर्घटना में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में हादसा: दोस्त से मिलकर घर वापस आ रहा था शख्स, सड़क दुर्घटना में हो गई मौत
Thu, 22 Jul 2021 05:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:15 PM IST
सार
हाटा-पिपराइच मार्ग पर बरवा बाबू गांव के पास हुई दुर्घटना, बुधवार देर रात गोरखपुर से मित्र के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे कमलेश।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर बरवा बाबू गांव के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में 24 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पिपराइच सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसे घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र गांव सेंदुआर गांव के निवासी कमलेश चौरसिया (24) एक मित्र के साथ बाइक से बुधवार की देर रात गोरखपुर से गांव लौट रहे थे। अभी वह बरवा बाबू गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक खेत से निकलकर दो छुट्टा पशु अचानक सामने आग गए। इससे उनकी बाइक से टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठा युवक कमलेश सड़क पर गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चला रहा उसका मित्र सुरक्षित है। बाइक चला रहे युवक ने इसकी सूचना घायल युवक के परिजनों को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजनों की मदद से घायल युवक को सीएचसी पिपराइच ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।