फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   NE Railway team reached the final after defeating Lucknow.

Kushinagar News: लखनऊ को हरा फाइनल में पहुंची एनई रेलवे की टीम

Wed, 24 Dec 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
NE Railway team reached the final after defeating Lucknow.
मैन आफ दी मैच का पुरस्कार देते कसया उपजिलाधिकारी डॉ.  संतराज सिंह बघेल व अन्य।संवाद
फाजिलनगर। कस्बा के पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के राजमालती स्टेडियम में आयोजित 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

इसमें एनई रेलवे की टीम ने क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ को 105 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। आतिशी पारी खेलने वाले रेलवे के खिलाड़ी आशीष सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सुबह दस बजे से शुरू हुए मैच के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ के कप्तान हसन अख्तर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम ने 30 ओवरों के मैच में तीन गेंद शेष रहते हुए सभी विकेट गंवाकर 304 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें आशीष सिंह ने 84 रन, विराट जायसवाल 64 रन, भास्कर मणि त्रिपाठी ने 39 रन, कृतज्ञ सिंह ने 32 रन का योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से सत्यम चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed