फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   NE Railway defeated Fazilnagar

Kushinagar News: एनई रेलवे ने फाजिलनगर को दी शिकस्त

Thu, 26 Dec 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
NE Railway defeated Fazilnagar
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज फाजिलनगर के राजमालती स्टेडियम में चल रहे 19वें अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप-ए के क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें एनई रेलवे लखनऊ ने मेजबान आजाद स्पोर्ट्स फाजिलनगर को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

रेलवे के तेज गेंदबाज शमसुल हुदा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बुधवार को दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली और बोधगया बिहार के बीच मुकाबला होगा। सेमीफाइनल एनई रेलवे लखनऊ की टीम से बृहस्पतिवार को होने वाले मैच में भिड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह दस बजे से शुरू हुए इस प्रतियोगिता में आजाद स्पोर्ट्स फाजिलनगर के कप्तान जमशेद आलम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज सहीम हसन और हनन रिजवान ने पहली विकेट के लिए 41 रन जोड़े। सहीम के रूप में फाजिलनगर का पहला विकेट गिरा, उन्होंने 16 रन बनाए। अगले ही ओवर में रिजवान भी शिवम दीक्षित की गेंद पर 32 रन बनाकर बोल्ड हो गए। रिजवान ने 15 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाए। इसके बाद निखिल राव और प्रशांत श्रीवास्तव ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। प्रशांत ने 18 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 35 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फाजिलनगर का विकेट गिरता चला गया और 25.5 ओवरों में ही पूरी टीम 203 के कुल स्कोर पर सिमट गई। इस बीच निचले क्रम में राजदीप सिंह ने 30 रन की पारी खेलकर फाजिलनगर की टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया। एनई रेलवे लखनऊ की ओर से शमसुल हुदा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। राज नायक, शिवम दीक्षित और प्रशांत अवस्थी को दो-दो विकेट मिले।
204 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनई रेलवे की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज अन्नू कुमार और कीर्ति वर्धन ने 5.3 ओवर में 70 रनों की साझेदारी की। कीर्ति ने 21 गेंदों में 38 रन तो अन्नू कुमार ने 15 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 28 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद मध्य क्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पांडेय और शिवम कुमार राठी ने पारी को संभाला।
शिवम ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी से टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। फाजिलनगर के अयान चौधरी को छोड़ दें तो सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। अयान ने दो विकेट तो मंटू और प्रशांत ने एक-एक विकेट लिया। शिवम दीक्षित और निशांत राय ने 33 गेंद रहते टीम को जीत दिला दी।

गेंदबाजी में दमखम दिखाने वाले लखनऊ के गेंदबाज शमसुल हुदा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कमेंटेटर गुड्डू पांडेय, मो. आलम, सुमित मिश्रा, गुलाम रिजवी ने हिंदी और भोजपुरी भाषा के समावेश से दर्शकों को आनंदित किया।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed