फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Naib Tehsildar accused of issuing order without hearing the other side, protest

Kushinagar News: नायब तहसीलदार पर बिना पक्ष सुने आदेश का आरोप, प्रदर्शन

Sat, 13 Sep 2025 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar accused of issuing order without hearing the other side, protest
तमकुहीराज में नायब तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत-सोशल मीडिया    
तमकुहीराज। नायब तहसीलदार के खिलाफ बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना दोनों पक्षों के सुने विधि विरुद्ध तरीके से आदेश पारित कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं कोर्ट की विवादित पत्रावलियों को गायब करने का भी आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के कारण तहसील परिसर में करीब एक घंटे तक गहमा गहमी का माहौल रहा। नायब तहसीलदार दुदही कुंदन वर्मा के कार्यप्रणाली से नाराज बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ताओं की बैठक शुक्रवार को अधिवक्ता परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार द्वारा मनमाने तरीके से विवादित पत्रावलियों में बिना अधिवक्ताओं को सुने आदेश पारित करने एवं विवादित पत्रावलियों को कोर्ट रूम से गायब करने का आरोप लगाया। उन्होंने नायब तहसीलदार के कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इसके बाद बार संघ के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूमकर नारेबाजी किया। बार संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह, महामंत्री अजय राय, पूर्व अध्यक्ष अशोक राय, अमरनाथ सिंह, अरविंद पाठक, एचएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed