{"_id":"5cec2d51bdec22071d1bfb58","slug":"nagarpalika-prepared-plan-of-hygiene","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में जानेंगे समस्याएं, फिर कराएंगे निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में जानेंगे समस्याएं, फिर कराएंगे निस्तारण
Tue, 28 May 2019 12:02 AM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 28 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका पडरौना।
- फोटो : amar ujala
कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पड़रौना के वार्डों में व्याप्त समस्याएं दूर करने का खाका खींचा गया है। समस्याओं की सही जानकारी वार्डों के नागरिकों से हासिल कर प्राथमिकता के आधार पर दूर कराईं जाएंगी। सर्वाधिक जोर नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पर है। समस्याएं जानने के लिए वार्डों में चौपाल लगाए जाएंगे।
नगर पालिका पडरौना में 25 वार्ड है। वार्डों की समस्याएं जानने के लिए वार्डवार चौपाल लगाई जाएंगी। चौपाल में आने वाली समस्याओं को रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। उसके बाद प्राथमिकता के आधार पर उन समस्याओं को दूर किया जाएगा। नगर पालिका के ईओ एएन सिंह बताते हैं कि नगर की समस्याएं जानने के लिए वार्डों में चौपाल लगाने की रणनीति तय की गई है। उसमें सही तथ्य उभर कर सामने आएगा। वैसे पूरा फोकस नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पर है। वार्डों में जहां जल निकासी के लिए नाली बनाने की जरूरत होगी, वहां निर्माण कराया जाएगा। जहां बिजली की समस्याएं होंगी, इंटरलाकिंग, खड़ंजा, पेयजल आदि की समस्याएं होंगी, वहां उसे दूर कराएंगे। बारिश के मौसम से पूर्व सीवरेज व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। नगर पालिका क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में 1059 शौचालयों का आवंटन वार्डवार किया गया है। शौचालय बनाए जाने की धनराशि भी जारी कर दी गई है। अभी तक 628 शौचालयों का ही निर्माण कार्य पूरा हुआ है। शेष 432 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। चौपाल के माध्यम से लाभार्थियों को प्रेरित करके अविलंब अधूरे शौचालयों का निर्माण पूरा कराया जाएगा। ताकि शहर में गंदगी न हो, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रहे। नगर स्वच्छ दिखे। इस पर पूरा फोकस रहेगा।