{"_id":"5755bc234f1c1b191d9c5664","slug":"nagar-panchayat-chief-squatted","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत अध्यक्ष ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत अध्यक्ष ने धरना दिया
कुशीनगर
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को थाने के गेट पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। वार्ड संख्या छह नेहरूनगर में अतिक्रमण हटवाने के दौरान हुए विवाद में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने और प्रशासन के ढुलमुल रवैए से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष, सफ ाई कर्मचारियों और मोहल्लेवासियों ने सोमवार को थाने के गेट पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
एसडीएम और ईओ के समझाने पर भी धरना जारी रहा। खड्डा के नेहरूनगर में शुक्रवार की शाम सड़क पर अतिक्रमण के दौरान तीन महिला, एक पुरुष सहित चार सफ ाईकर्मियों के साथ मारपीट और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को भी थप्पड़ मार दिया गया था।
इसके अलावा नवनिर्मित नाली को तीन बार गिरा देने पर मोहल्ले के ही आरोपी कृष्णप्रताप और उनकी मां प्रभावती देवी के खिलाफ खड्डा थाने में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित एससी एक्ट के तहत शनिवार को मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
इसके तहत महिला आरोपी को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया। आरोप है कि महिला पुन: सोमवार को मोहल्ले में पहुंचकर अपशब्द कहते हुए मोहल्लेवालों और सफ ाई कर्मचारियों को धमकी देने लगी।
इसके बाद सफ ाई कर्मचारियों ने कार्य ठप करते हुए हाथों में झाडू, ठेला लिए नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा तुलस्यान एवं राजू तुलस्यान की अगुआई में थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। इनकी मांग थी कि मुकदमे में वांछित युवक की गिरफ्तारी हो और दलित उत्पीड़न में चालान किया जाए।
एसडीएम/ईओ अरुण राय और प्रभारी तहसीलदार पवन जायसवाल ने धरना समाप्त करवाने की कोशिश की, लेकिन लोग धरने पर जमे रहे। इनके साथ धरने में मोहल्ले के कई महिला-पुरुष भी नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में धरने पर बैठे रहे। देर शाम तक धरना जारी था। नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा तुलस्यान ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है।