{"_id":"65833d915e026bd4fe04c13a","slug":"muzaffarpur-team-in-semi-finals-after-defeating-lucknow-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9656-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लखनऊ को हराकर मुजफ्फरपुर की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लखनऊ को हराकर मुजफ्फरपुर की टीम सेमीफाइनल में
Thu, 21 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
यूएनपीजी कॉलेज खेल मैदान पर कृष्णा साहा एवं विमलेश मल्ल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगित
पडरौना (कुशीनगर)। नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल परिसर में कृष्णा साहा व विमलेश मल्ल की स्मृति में पडरौना क्रिकेट क्लब की तरफ से आयोजित 16वीं क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को ग्रुप बी का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। मुजफ्फरपुर की टीम ने लखनऊ को 51 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। मुजफ्फरपुर की तरफ से 80 रन की शानदार पारी खेलने वाले साहिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मुजफ्फरपुर टीम के कप्तान आशीष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुजफ्फरपुर के सलामी बल्लेबाज साहिल और विश्वजीत गोपाला ने तेज शुरुआत की। 32 रन के स्कोर पर विश्वजीत के रूप में पहला विकेट गिरा। इसके बाद खेलने आए आलोक ने रन गति में इजाफा करना शुरू किया। आलोक का विकेट गिरने के बाद खेलने आए रितिक ने टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा दिया। निर्धारित 25 ओवर के खेल में मुज्जफरपुर की टीम 206 रन बनाकर आउट हो गई।
मुजफ्फरपुर की तरफ से साहिल ने 48 गेंद पर 80 रन, आलोक ने 29 गेंद पर 41, रितिक ने 25 गेंद पर 29, देवांग मिश्र ने नौ गेंद पर 12 रन व आशीष ने तीन गेंद पर 10 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं, लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मृदुल ने चार, सचिन ने मलिक ने तीन, अखिलेश ने दो व शमी ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम की शुरुआत खराब रही। महज 28 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद किसी भी बल्लेबाज के बीच अच्छी साझेदारी नहीं हो सकी। 23वें ओवर की गेंदबाजी में लखनऊ की टीम 156 रन के स्कोर पर आउट हो गई। लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अरशद ने 22 गेंद पर 28, सचिन ने 29 गेंद पर 23, राहुल ने 15 गेंद पर 11, अभिषेक ने 11 गेंद पर 11 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। मुजफ्फरपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष ने तीन, सरफराज ने दो, शमी, विश्वजीत गोपाला, देवांग, रितिक व समीर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
80 रन बनाने वाले मुजफ्फरपुर के साहिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अंपायर सूरज यादव व अंकित रहे। स्कोरिंग अभिषेक गैरी ने की। कमेंट्री प्रिंस तिवारी ने किया। मैच का शुभारंभ डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, डॉ. राजीव मिश्र, डॉ. वैभव ज्योति, डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. पीएन राय, डॉ. देवशरण सिंह, डॉ. गिरिजेश जायसवाल, अजय लोहिया, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल, सतीश साहा, इंद्रजीत जायसवाल बबलू, ऋषिकेश मिश्र, समशेर मल्ल, पाली चौरसिया, सज्जाद अली, नीरज सिंह बिट्टू, गुड्डू अंसारी, अजय साहा, लिंकन सिंह, चंदन जायसवाल आदि मौजूद रहे।