{"_id":"6ab9888f1bdfdb0da005a218","slug":"muslim-man-sent-to-jail-police-searching-for-his-brother-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-168933-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जेल भेजा गया मुस्लिम, भाई की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जेल भेजा गया मुस्लिम, भाई की तलाश में पुलिस
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर(कुशीनगर)। नौकरी दिलाने का झांसा देकर दोस्त का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले आरोपी मुस्लिम को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। उसके भाई दिलशाद की तलाश में नौतन पुलिस रविवार को उसके घर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पश्चिमी चंपारण जिले के मुरतिया गांव निवासी मंजीत (18) और कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल सिसवा गांव निवासी मुस्लिम एक निजी कंपनी में छत्तीसगढ़ में काम करते थे। ठेकेदार से विवाद के बाद दोनों घर के लिए छत्तीसगढ़ से चल दिए। नौतन पुलिस के अनुसार, रास्ते में मुस्लिम ने अपने भाई दिलशाद से बात कर दोस्त के अपहरण की योजना बनाई। मंजीत के घर की आर्थिक हालत सही नहीं थी। मुस्लिम ने उसे नौकरी का झांसा दिया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद मुस्लिम ने मंजीत से कहा कि उसने एक ठेकेदार को बुलाया है। उसके साथ चलने पर काम मिलेगा। मंजीत मुस्लिम के झांसे में आकर गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी मुस्लिम का भाई दिलशाद चला रहा था।
दोनों भाइयों ने मिलकर मंजीत का अपहरण कर लिया। उन्होंने मंजीत के घरवालों को फोन कर छह लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर हत्या की धमकी भी दे रहे थे। मंजीत की मां बुन्ना देवी ने नौतन पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मंजीत और फिरौती मांगने वाले के मोबाइल नंबर ट्रेस किए।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर ट्रेस कर नौतन पुलिस कुबेरस्थान थाने पर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से कठकुईया रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी मुस्लिम को गिरफ्तार कर लिया गया। मुस्लिम की निशानदेही पर पुलिस ने मंजीत को बरामद कर लिया। नौतन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मुस्लिम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके भाई दिलशाद की तलाश की जा रही है। आरोपी मुस्लिम के घर पर ताला लगा मिला।
बीस साल पहले आया था मुस्लिम का परिवार : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल सिसवा गांव निवासी मुस्लिम का टिनशेड नहर के किनारे है। गांव के लोगों ने बताया कि मुस्लिम का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। करीब बीस साल पहले आकर अस्थायी तौर पर घर बनाकर रहने लगे। इसकी रिश्तेदारी बरवापट्टी थाना क्षेत्र में है। वारदात के बाद से परिवार के लोग लापता हैं। इसके पहले भी मुस्लिम के भाई दिलशाद को बिहार पुलिस ढूंढ़ती हुई आती थी। गांव वालों में रविवार को भी घटना को लेकर चर्चा रही।