{"_id":"64b18fe2cd440d8f63057c98","slug":"murderer-of-farmer-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1457-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप : किसान के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप : किसान के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 14 Jul 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार कर ले जाती तरयासुजान पुलिस।संवाद
धान की निराई करने गए किसान की धारदार हथियार से हमलाकर कर दी थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। तरयासुजान थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी किसान के हत्यारोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। हत्यारोपी ने बृहस्पतिवार की शाम को धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या कर दी थी। वह बिहार प्रांत के अल्पहा गांव स्थित अपने खेत की निराई कराने गए थे। पुलिस ने हत्यारोपी को बिहार के श्रीनगर थाने को सौंप दिया है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रूपन कुशवाहा (50) बृहस्पतिवार को बिहार प्रान्त के अल्पहा गांव स्थित अपने खेत की निराई कराने गए थे। वहां शाम करीब पांच बजे अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी थी। इसकी सूचना घटना के काफी देर बाद तरयासुजान के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को मिली। उन्होंने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की सूचना श्रीनगर पुलिस को दी। देर रात में घटना स्थल पर पहुंची श्रीनगर पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
इसके बाद तरयासुजान पुलिस हमला करने वाले आरोपियों की खोजबीन में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस ने चाकू लेकर गौराहा बाजार में घूम रहे सुगन निवासी बाकखास थाना तरयासुजान को गिरफ्तार कर दिया। उसके कपड़े पर जगह जगह खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने रूपन की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसके बाद पुलिस ने उसे श्रीनगर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बाद में हमलावर को लेकर तरयासुजान व श्रीनगर दोनों थानों की पुलिस एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंची और हमलावर से पूछताछ की। खून से सने मिट्टी के नमूने को आवश्यक जांच के लिए लेकर श्रीनगर पुलिस हमलावर को लेकर चली गई।