फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Municipal administration to remove hoardings put up without permission; action will continue.

Kushinagar News: वाहन को साइड देने के विवाद में मारपीट के मामले में प्राथमिकी

Sat, 31 Oct 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Municipal administration to remove hoardings put up without permission; action will continue.
पिपरा बाजार। साइड देने के विवाद में एक दलित युवक को जातिसूचक गालियां देने और पीटने का आरोप है। मामले में नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने शुक्रवार को नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। यह कार्रवाई विशेष न्यायाधीश, एससी-एसटी न्यायालय के आदेश पर की गई।
विज्ञापन

घटना बीते 14 सितंबर की शाम 7 बजे की है। खैरी गांव निवासी विश्वबंधु कुमार अपने साथी के वाहन में घर लौट रहे थे। घर के पास साइड देने की बात पर सुधीर शर्मा, शिवेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, दूधनाथ शर्मा, अयोध्या, धीरज, उमर फारूक और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें वाहन से उतारा। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और विरोध करने पर लात-घूंसों से पिटाई की। पिटाई से विश्वबंधु की आंख और सीने में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस कार्रवाई में देरी उपचार के बाद विश्वबंधु ने थाने में शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन शिकायत बेनतीजा रही। इसके बाद विश्वबंधु को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। विशेष न्यायाधीश, एससी-एसटी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है।थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed