फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Municipal administration to remove hoardings put up without permission; action will continue.

Kushinagar News: नगर पालिका प्रशासन बिना अनुमति लगे होर्डिंग हटाए, जारी रहेगी कार्रवाई

Sat, 31 Oct 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Municipal administration to remove hoardings put up without permission; action will continue.
कसया नहर बाईपास पर अवैध होर्डिंग हटवाती नगरपालिका की टीम।  
-सपहा मार्ग, नहर बाईपास और लोहिया पुल के पास 15 से अधिक होर्डिंग हटवाया गया
विज्ञापन

-कुशीनगर पालिका प्रशासन का जारी रहेगा अभियान, अवैध होर्डिंग से लाखों की राजस्व क्षति
कसया। नगर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर अवैध होर्डिंगों पर शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन ने अभियान चलाकर हटवाया। बारिश के बीच नगर पालिका प्रशासन ने नगर के सपहा मार्ग, नहर बाइपास, गोरखपुर मार्ग लोहिया पुल चौराहे से 15 से अधिक होर्डिंग हटवाया। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जनपद में विभिन्न चौक-चौराहों, फुटपाथ, बिजली के खंभों सहित कई सार्वजनिक जगहों पर मनमाने तरीके से होर्डिंग लगाए गए थे। इससे एक तरफ लोगों को परेशानी हो रही थी दूसरी तरफ नगर पालिका को राजस्व का नुकसान हो रहा था। इस संबंध में अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार को सपहा मार्ग, नहर बाईपास और लोहिया पुल के पास अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटवाए।
विज्ञापन

नगर में प्रमुख मार्गों पर बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, रियल एस्टेट कंपनियों और कोचिंग संस्थानों के विज्ञापन लगे थे लेकिन इनमें से कई की अनुमति और वैधता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, अब तक होर्डिंग और यूनिपोल लगाने के लिए छह संस्थानों ने रसीद कटवाई है। करीब 26 यूनिपोल भी चिह्नित किए गए हैं। नगर पालिका इनसे सालाना करीब 3.55 लाख रुपये राजस्व मिलने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम खराब होने के बावजूद नगर पालिका के कर्मचारी हरेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर पालिका के आठ कर्मचारियों की टीम जेसीबी की मदद से नगर के प्रमुख चौराहों पर लगे अवैध होर्डिंग को हटाया।

वर्जन
नगर पालिका क्षेत्र के अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग से राजस्व की क्षति हो रही है। हादसे का भी डर बना हुआ है। होर्डिंग हटवाने का अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन 15 होर्डिंग हटवाया गया। बारिश के चलते दिक्कत हुई। यह अभियान जारी रहेगा।
-अंकिता शुक्ला, ईओ नगर पालिका परिषद कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed