फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   multipurpose building not handover

Kushinagar News: कृषि भवन बनकर तैयार, हैंडओवर में फंसा पेच

Tue, 22 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
multipurpose building not handover
पड़रौना में तैयार मल्टी परपज़ सीड स्टोर बिल्डिंग।संवाद
7.65 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हैं नौ ब्लॉकों में मल्टी परपज बिल्डिंग
विज्ञापन

जेई बोले, अभी ठेकेदारों का 40 लाख रुपये का रुका है भुगतान, कैसे हो फर्नीचर का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नौ ब्लॉकों में 7.65 करोड़ की लागत से मल्टी परपज बिल्डिंग तो तैयार हो गईं, लेकिन अभी तक हस्तांतरित नहीं हो सकीं। फर्नीचर का काम अधूरा होने के कारण कृषि विभाग और कार्यदायी संस्था आरईएस के बीच मामला फंसा है। इसकी वजह से जर्जर भवन में आज भी राजकीय कृषि बीज भंडार संचालित हो रहे हैं।
किसानों की सहूलियत और खेती किसानी को बढ़ावा देने के लिए पडरौना सहित जिले के हाटा, कसया, तमकुहीराज, सेवरही, नेबुआ नौरंगिया, खड्डा, फाजिलनगर और दुदही ब्लॉक में मल्टी परपज बिल्डिंग का निर्माण दो साल पूर्व कराने की हरी झंडी शासन से मिली। एक बिल्डिंग पर 85 लाख रुपये खर्च करना था। कार्यदायी संस्था आरईएस ने सभी बिल्डिंगों का निर्माण कार्य पूरा करा दिया है। करीब छह माह पूर्व ही बिल्डिंग कृषि विभाग को हैंडओवर करना था। लेकिन फर्नीचर का काम पूरा नहीं होने के चलते बिल्डिंग कृषि विभाग के अफसर हैंड ओवर नहीं ले रहे हैं। इसी चक्कर में बिल्डिंग में ताला लटक रहा है। उधर, बिल्डिंग का निर्माण कराने वाले ठेकेदारों का कहना है कि अभी भुगतान बाकी है। बिल्डिंग में ही पूंजी फंस गई है। फर्नीचर का काम कैसे करा दिया जाए। भुगतान होने पर फर्नीचर का काम होगा।
विज्ञापन


अभी ठेकेदारों का एक बिल्डिंग पर 40 लाख का भुगतान नहीं हुआ है। भुगतान होने पर फर्नीचर लगाएंगे। कृषि विभाग के अफसरों यह सोचना चाहिए। वे लोग बिना फर्नीचर का कार्य कराए बिना बिल्डिंग हैडओवर नहीं लेने पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय राय, जेई, आरईएस
सेवरही और खड्डा की बिल्डिंग हैंडओवर हो गई है। बाकी बिल्डिंगों में फर्नीचर और प्लंबर का काम अधूरा है। इसकी वजह से हैंडओवर नहीं लिया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को इसके लिए पत्र भी तीन बार लिखा जा चुका है। एक साल पूर्व ही बिल्डिंग तैयार कर देनी थी।
-मेनका सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed