फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mp inspected the preparation of cm coming

सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा

Sun, 21 May 2017 10:33 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 21 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
mp inspected the preparation of cm coming
न‌िरीक्ष्‍ाण्‍ा - फोटो : amarujala
कसया। 
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुर में 25 मई को होने वाले संभावित दौरे को लेकर प्रशासन चौकसी लगातार बनी हुई है। यहां पर चल रही तैयारी का जायजा लेने के लिए दिन में कई बार अधिकारियों का दौरा जारी है। इसी कड़ी में रविवार को दोपहर बाद सांसद राजेश पांडेय, डीएम आंद्रा वामसी और एसपी यमुना प्रसाद ने मैनपुर का दौरा कर यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। सांसद ने डीएम से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारी में सभास्थल, प्राथमिक विद्यालय, बैरिकेडिंग, पंडाल, हेलीपैड सहित संभावित मुसहर बस्ती दीनापट्टी की तरफ जाने वाले मार्ग के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को सांसद और अधिकारियों ने देखा। उन्होंने मुसहर बस्तियों में टीकाकरण, स्वच्छता आदि से संबंधित इंतजाम का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुल्तान अहमद सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed