{"_id":"6ab9891736dd181fc809e82b","slug":"monkey-menace-in-bankata-market-several-villagers-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1035-168883-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बनकटा बाजार में बंदरों का आतंक, कई ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बनकटा बाजार में बंदरों का आतंक, कई ग्रामीण घायल
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौरा खास क्षेत्र के बलियवा में इन दिनों सनकी बंदरों का आतंक है। करीब एक सप्ताह में बंदरों के हमले से कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
बंदरों के हमले में रामेश्वर यादव, प्रभु यादव, विनोद गुप्ता, सुखल मंडल, लक्ष्मण गुप्ता और पशुपतिनाथ शुक्ला शामिल हैं। रविवार की सुबह प्रभु यादव खेत में गए थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। उनके हाथ, पैर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं।
आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का झुंड अचानक लोगों पर हमला कर देता है। इससे खेतों और रास्तों पर आने-जाने में डर बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से बंदरों को पकड़कर आबादी से दूर ले जाने की मांग की है। चौरा खास थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी गई है। बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।