{"_id":"67670de86ba26fd8fb0611c4","slug":"monkey-injured-50-people-in-15-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-128743-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंदर ने 15 दिनों में 50 को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंदर ने 15 दिनों में 50 को किया जख्मी
Sun, 22 Dec 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बे में करीब 15 दिनों एक बंदर ने उत्पात मचा रखा है। इस बीच वह 50 से अधिक बच्चों, व्यापारियों और बाजार करने आने वाले लोगों को जख्मी कर चुका है। शनिवार को भी बंदर ने चार बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। बंदर के उत्पात से कस्बे के लोग भयभीत हैं। लोग अब अपने घरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे हैं।
शनिवार को सुराजी बाजार में चार बच्चों पर बंदर ने हमला कर दिया। इससे चार वर्षीय अब्बू अदस, तीन वर्षीय आफिया, चार वर्षीय माही व तीन वर्षीय फैजान गंभीर रूप से जख्मी हैं। बच्चों को जख्मी करने के बाद भी बंदर उछलकूद करता रहा। इससे मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बाजार के दुर्गेश जायसवाल, बबलू रौनियार, प्रमोद गुप्ता आदि ने बंदर को पकड़वाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम ने बताया कि बंदर पकड़ने वाली टीम को लगाई गई है।