{"_id":"665f875226b790679507fec4","slug":"monitoring-of-counting-place-through-drone-camera-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117789-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ड्रोन कैमरे से मतगणना स्थल की हुई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ड्रोन कैमरे से मतगणना स्थल की हुई निगरानी
Wed, 05 Jun 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान के बाद यूएन इंटर और पीजी कॉलेज में अचानक तीन हजार सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा गई। मतगणना स्थल के मुख्य गेट के बाहर रेलवे स्टेशन रोड पर पूरी तरह से बैरियर लगाया गया था। जीआरपीएफ की भी तैनाती यहां पर की गई थी। रेलवे स्टेशन पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। सुरक्षा इतनी तगड़ी थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सुरक्षा एजेंसियां भी अंदर से लेकर बाहर तक सक्रिय दिखीं। ड्रोन कैमरे से पूरी व्यवस्था पर पुलिस की नजर थी।
कुशीनगर लोकसभा सीट के अलावा देवरिया लोकसभा सीट के फाजिलनगर और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना यूएनपीजी कॉलेज में हो रही थी। सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थल पर सुरक्षाकर्मी तैनात हो गए। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दोपहर तक मतगणना स्थल पर छह हजार सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन शाम को और सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। मतगणना के दौरान आधी-बारिश के बाद डीएम, एसपी मतगणना कैंपस में भ्रमण करते रहे। सुरक्षाकर्मियों और मतगणना कर्मियों को ड्यूटी में किसी तरह कोई चूक न हो निर्देश दिया। वहीं एसपी, एएसपी रितेश सिंह, अभिनव त्यागी और सीओ कसया कुंदन सिंह सक्रिय दिखे। कैंपस में बिना पास घूमने वाले लोगों पर पुलिस की खासतौर पर नजर रही। ड्रोन के जरिए पूरे कैंपस में सुरक्षा का जायजा पुलिसकर्मी लेते रहे। बारिश के बाद इंटरनेट कमजोर होने से मतगणना का चक्रवार डाटा अपलोड होने में देरी हुई। मतगणनाकर्मी हों या कोई वीआईपी जिसका पास बना था। उसका सूची भी गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास मौजूद था। बिना मिलान किए किसी को अंदर दाखिल नहीं होने दिया जा रहा था।