फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Money stolen from bank premises, appeal to police

Kushinagar News: बैंक परिसर से रुपये चोरी, पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 06 Jul 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Money stolen from bank premises, appeal to police
कसया। हाईवे के पास पीएनबी की शाखा के अंदर रुपये चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के गुरमिया टोला निवासी उषा देवी ने परिवार में शादी के लिए बृहस्पतिवार को नगर के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 50 हजार रुपये निकाला और बेटे विशाल को बैग में रखने के लिए दिया। आरोप है कि बैंक परिसर में ही बैग से रुपये निकाल लिए गए। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने के लिए ग्राहकों ने कहा, लेकिन शाखा प्रबंधक के अवकाश पर होने से सीसीटीवी की फुटेज किसी ने नहीं दिखाई। हाईवे चौकी प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि इस मामले में कुछ संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। संवाद

गोवध के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटहेरवा। पटहेरवा थाने की पुलिस ने गोवध निवारण और पशु क्रूरता के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि ऋषिकेश सिंह निवासी अशोगवा गोवध निवारण और पशु क्रूरता के मामले में वांछित था। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने क्षेत्र के काजीपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed