{"_id":"578139354f1c1b446c7fbd21","slug":"money-spent-but-work-is-not-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम हुआ नहीं, खर्च हुए डेढ़ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम हुआ नहीं, खर्च हुए डेढ़ करोड़
kushinagar
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना (कुशीनगर)। प्रदेश भर में नया सवेरा नगर विकास योजना के तहत चयनित परियोजनाओं में शामिल पडरौना नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले छावनी शिवमंदिर पोखरा पर शिवम पार्क का काम डेढ़ वर्ष में भी शुरू नहीं हुआ। पौने तीन करोड़ रुपये से अधिक की इस परियोजना का 50 फीसदी धन सितंबर 2014 में ही रिलीज हो गया था और अब तो दूसरी किस्त भी शासन स्तर से आवंटित कर दी गई है। लेकिन इस काम की प्रगति का आलम यह है कि अब तक केवल नाले का आधा-अधूरा काम ही हो पाया है। पूरा तालाब जलकुंभी से पटा हुआ है।
नया सवेरा नगर विकास योजना के तहत कुशीनगर सहित पीलीभीत, अलीगढ़, हरदोई, सीतापुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, एटा, महराजगंज, देवरिया, बलिया, अंबेडकरनगर, कासगंज, झांसी, संतकबीरनगर और गोंडा जिले शासन की ओर से चयनित किए गए हैं। इन जनपदों के 17 नगर निकायों में 27.96 करोड़ रुपये से कार्य कराए जाने हैं। इस योजना के तहत कुशीनगर जनपद के पडरौना नगरपालिका अंतर्गत छावनी के शिवमंदिर पोखरा पर शिवम पार्क बनाया जाना है, जिसके लिए 2.88 करोड़ रुपये शासन की ओर से स्वीकृत कर लिए गए हैं। इस धन से शिवम पार्क, पार्क तक जाने के लिए इंटरलॉकिंग, प्रकाश, तालाब की सफाई और पूरे तालाब की रेलिंग आदि का काम होना है।
सूत्र बताते हैं कि इनमें प्रथम किस्त के रूप में 50 फीसदी धनराशि सितंबर 2014 में ही आवंटित कर दी गई थी और शेष धनराशि भी कुछ माह पहले शासन की ओर से रिलीज कर दी गई, लेकिन अब तक इस योजना के तहत 27 लाख रुपये की लागत से कुछ दूर तक केवल नाले का निर्माण हुआ है, वह भी आधा-अधूरा है। शासन की मंशा को विभागीय जिम्मेदारों ने ही ठंडे बस्ते में डाल रखा है।
विज्ञापन
इस योजना पर कार्य कराने के लिए नगरपालिका परिषद की ओर से टेंडर निकाला गया था। धन आया और काम शुरू भी कराया गया, लेकिन इस दरम्यान चार अवर अभियंताओं का स्थानांतरण हो गया। इन अड़ंगों की वजह से काम आगे नहीं बढ़ पाया। नए जेई ने 15 दिन पहले काम संभाला है। जल्दी की परियोजना पूरी करा दी जाएगी।
- शिवकुमारी देवी, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद पडरौना।
पडरौना नगरपालिका क्षेत्र के छावनी में बनने वाले शिवम पार्क के संबंध में अभी तक कार्य प्रगति के बारे में कोई समीक्षा बैठक नहीं हुई है। जल्दी ही समीक्षा बैठक कराकर इस बारे में जानकारी ली जाएगी तथा काम शुरू कराया जाएगा।
-शम्भु कुमार, डीएम, कुशीनगर।