{"_id":"58dd55d14f1c1b650863e2e2","slug":"mobile-vans-for-tb-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी के प्रति जागरूकता के लिए मोबाइल वैन रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी के प्रति जागरूकता के लिए मोबाइल वैन रवाना किया
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
टीबी के प्रति जागरूकता
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। क्षय रोग के प्रति जनपदवासियों को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को जिला क्षय रोग अधिकारी के कार्यालय से मोबाइल वैन रवाना किया गया। इस वाहन के साथ चल रहे स्वास्थ्यकर्मी जनपद में भ्रमण कर लोगों को टीबी रोग के बारे में जागरूक करेंगे।
प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी बीपी नरसरिया ने इस मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि डॉट्स से टीबी रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है। सरकारी अस्पतालों में बने टीबी सेंटर में इसके मुफ्त जांच और इलाज की व्यवस्था है। अक्षय परियोजना के जिला समन्वयक शक्ति पांडेय ने बताया कि यह मोबाइल वैन पडरौना से सखवनिया, कसया, फाजिलनगर सहित जिले भर में भ्रमण करेगा। लोगों को टीबी के कारण और निवारण के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह 31 मार्च को भी जनपद में भ्रमण करेगा। इस दौरान टीबी क्लीनिक से जुड़े नितेश राय, अनुपम मिश्र, अरमान अहमद के अलावा अशोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, रामदौड़ यादव, मंजूर अहमद आदि मौजूद थे।