फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mobile phone stolen from teacher's room

Kushinagar News: शिक्षक के कमरे से मोबाइल फोन चोरी

Sat, 13 Apr 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone stolen from teacher's room
उजारनाथ। किराए के मकान में रह रहे शिक्षक के कमरे से उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। उजारनाथ गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापक रेखा पाल ने तहरीर में कहा कि वे गांव रामायन यादव के मकान में किराए पर रहते हैं। बुधवार की रात उनके कमरे से चोर उनका मोबाइल फोन उठा ले गए। आरोपी उनकी फेसबुक आईडी पर अपना फोटो अपलोड कर गलत मैसेज कर रहा है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

पंचायत भवन में चोरी

अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टीकर में पंचायत भवन का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। चोर पंचायत भवन में रखा सारा सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। तहरीर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पंचायत भवन पहुंचे तो देखा कि पंचायत भवन का ताला टूटा है। कमरे में रखा इनवर्टर, बैट्री, पानी का मोटर एवं सीलिंग फैन गायब है। पंचायत भवन में चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
समउर बाजार। क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पास नहर पटरी पर छापा मारकर पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो व्यक्तियों का गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक दशरथ कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान लबनिया चौराहे के पास दो व्यक्ति प्लास्टिक के गैलन में तरल पदार्थ लेकर नहर की पटरी से नौगांवा की ओर जाते दिखे। संदेह के आधार पर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि गैलन में कच्ची शराब है। इसे बेचने ले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार निवासी हेम बरदाहा थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज (बिहार) और शंकर पासवान निवासी लबनिया थाना पटहेरवा, कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

खड्डा। मंदिर दर्शन के बहाने कक्षा सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण सहित मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान की कार्रवाई कर रही है। घटना आठ अप्रैल की बताई जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि रेप के मुकदमे में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। पीड़ित किशोरी का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान सहित अन्य विधिक कार्रवाई चल रही है।


ट्रैक्टर चालक पर श्रमिक की पत्नी को भगाने का केस

समउर बाजार। क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा से झारखंड प्रदेश की एक श्रमिक की पत्नी लापता हो गई है। श्रमिक ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। श्रमिक बासुदेव मांझी निवासी चौबेडीह थाना बाराहाट जिला बाका झारखंड ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि वे पत्नी के साथ एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता हैं। उसी भट्ठे पर एक युवक ट्रैक्टर चालक था। उसने 15 मार्च की रात उसकी पत्नी को भगा ले गया है। पुलिस ने पति की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed