{"_id":"68bf2fc8a8818e252d0d0117","slug":"mla-sports-competition-will-be-held-at-block-level-and-mp-sports-competition-at-district-level-kushinagar-news-c-7-gkp1057-1064036-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ब्लॉक पर विधायक और जिला स्तर पर होगी सांसद खेल स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ब्लॉक पर विधायक और जिला स्तर पर होगी सांसद खेल स्पर्धा
Tue, 09 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए नई पहल शुरू की गई है। अब ग्राम पंयायत से जिला स्तर तक अलग-अलग विधाओं में खेल प्रतियोगिता होगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ उन्हें प्रदेश और देश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए मौका दिया जाएगा। इन खेलों में प्रतिभाग करने के लिए वेबसाइड जारी कर दिया गया है।
क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि ग्राम स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक जिले में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। इसमें विजेता टीम और खिलाड़ियों को सांसद खेल स्पर्धा के तहत तहसील और जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। जिला स्तर पर आयोजित खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सांसद खेल स्पर्धा में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता अंडर 14 तक सब जूनियर, 14 से 18 तक उत्तर प्रदेश जूनियर और 18 वर्ष से अधिक के खिलाड़ियों को सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि विधायक खेल स्पर्धा और सांसद खेल स्पर्धा में कुश्ती, कबड्डी, हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल जैसी खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इसमें प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी 20 सितंबर तक अपना पंजीकरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक, sansadkhelmahotsav.in परा कर सकते हैं। इस खेल प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क होगा।