{"_id":"6ac5645ce79ef6258901c29d","slug":"mla-inspects-fazilnagars-under-construction-block-building-issues-warning-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169626-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विधायक ने फाजिलनगर के निर्माणाधीन ब्लॉक भवन का किया निरीक्षण, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विधायक ने फाजिलनगर के निर्माणाधीन ब्लॉक भवन का किया निरीक्षण, दी चेतावनी
विज्ञापन
निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं करने की दी चेतावनी
जोकवा बाजार। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने मंगलवार को फाजिलनगर के निर्माणाधीन ब्लॉक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए शासन ने 7.5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने मंगलवार दोपहर बाद निर्माण स्थल का दौरा कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय मानकों के अनुसार काम होना चाहिए।
निर्माणाधीन भवन में हाईटेक ब्लॉक कार्यालय, बीडीओ आवास और प्रमुख कार्यालय शामिल होंगे। एक ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल, पार्क और पाथवे भी बनाए जाएंगे। फरियादियों के बैठने के लिए विशेष हॉल का निर्माण होगा। स्वच्छ व शुद्ध पेयजल के साथ प्रसाधन कार्य के लिए भी स्थान निर्धारित है। इन नई सुविधाओं के लिए पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
फरियादियों के लिए बैठने का हॉल और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी होगी। निरीक्षण के समय प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल, बीडीओ रवि कुमार रंजन, गौरव जायसवाल, दिनेश सिंह और इंद्रजीत कुशवाहा उपस्थित थे।