फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA denied the incident of train tickets

रेल टिकट न मिलने पर विधायक का घरना

Thu, 04 Aug 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 04 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
MLA denied the incident of train tickets
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के गौरीश्रीराम हाल्ट से अन्य जगहों के लिए टिकट न मिलने के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को तमकुहीराज के विधायक ने धरना दिया। सुबह करीब आठ बजे विधायक अजय कुमार लल्लू  की अगुवाई में धरना शुरू हुआ। आंदोलन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने से इस हाल्ट स्टेशन से अन्य स्टेशनों के लिए टिकट नहीं मिल रहा है। इसके चलते लोगों को इस रूट की ट्रेनों से यात्रा करने में दिक्कत आ रही है। आंदोलन कर रहे लोगों की मांग थी कि तत्काल टिकटों की बिक्री शुरू कराई जाए तथा इस गड़बड़ी के लिए दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आंदोलन की जानकारी होने पर रेलवे के सीनियर डीसीआई अलोक सिंह ने विधायक से मोबाइल पर वार्ता की। उन्होंने शुक्रवार से टिकटों की बिक्री शुरू कराने एवं मामले की जांच का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया। इस दौरान बबलू दूबे, संतोष पांडेय, नजीर अंसारी, संजय  कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, शम्भू कुशवाहा, राजेश पटेल, चंदन वर्मा, रामअवध निषाद, राजेश तिवारी, जगदीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed