{"_id":"684dc27e049bcfbc790ce444","slug":"mla-demands-construction-of-bridge-over-bansi-river-in-golaghat-from-cm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-139538-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विधायक ने सीएम से की गोलाघाट में बांसी नदी पर सेतु निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विधायक ने सीएम से की गोलाघाट में बांसी नदी पर सेतु निर्माण की मांग
Sun, 15 Jun 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर आमजन से जुड़े विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराकर समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पत्रक सौंप कर बताया कि पिपराघाट के गोलाघाट में बांसी नदी पर पक्का पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। बड़े पैमाने पर लोग खेती-किसानी व रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए नाव के सहारे नदी पार करके जाते हैं। उन्होंने तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के पिपराघाट के गोलाघाट में बांसी नदी पर सेतु निर्माण की मांग की।
इसके अलावा सेवरही कस्बा से नियमित रूप से हजारों लोगों का यातायात करते हैं तथा बांसी नदी के दोनों तरफ पिच सड़क मार्ग है। बरसात के दिनों में पानी अधिक होने के कारण आवागमन बाधित रहता है, इस कारण लोगों को नाव से यातायात करना पड़ता है। इसके अलावा सेवरही को अहिरौलीदान (एपी तटबंध) संपर्क मार्ग नारायणी नदी के किनारे से बिहार से जोड़ता है। यह संपर्क मार्ग बीते 25 वर्षों से गड्ढों में तब्दील होकर बदहाल स्थिति में है। संवाद