फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA demand for train operation.

विधायक ने की ट्रेन संचालन की मांग

Sat, 02 Dec 2017 11:23 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 02 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
MLA demand for train operation.
train - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन बंद हो गया है।  यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए खड्डा के विधायक ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेनों का नियमित संचालन कराते रहने एवं कोहरे से बचने के लिए दूसरे विकल्प तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन


रेल प्रशासन ने कोहरे को देखते हुए शुक्रवार एक दिसम्बर से गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर चलने वाली पांच सवारी गाड़ियों (55071, 55081, 55029, 55042 व 55079) तथा आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस को आगामी 13 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया है। इस रूट पर दो माह 13 दिन के लिए छह गाड़ियों का संचालन निरस्त कर दिए जाने से रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


रेल यात्रियों की इस दिक्कत को देखते हुए खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने रेल मंत्री पियूष गोयल, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा समेत रेलवे के अन्य वरिष्ठ अफसरों को पत्र भेजकर इन सभी ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू कराने तथा कोहरे से बचाव के लिए दूसरे विकल्प तलाशने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों के मन में जन प्रतिनिधियों और सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed