फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mla birthday celebrated

Kushinagar News: विधायक के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर

Tue, 23 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
mla birthday celebrated
विधायक पीएन के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जाँच करते चिकित्सक।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को क्षेत्र में कई स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया तथा उनकी लंबी उम्र की कामना की।
नगर के रामजानकी मठ मंदिर, कुबेरस्थान शिवमंदिर परिसर, नरसर करहिया धाम परिसर और जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। गरीब महिलाओं और पुरुषों को भोजन व फल वितरित किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ फीता काटकर विधायक ने किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. विजेंद्र कुमार तिवारी, डॉ. अरुण द्विवेदी, डॉ. एसके तिवारी, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, पीजीआई, बलरामपुर मेडिकल कॉलेज व गोरखपुर से चिकित्सकों ने सभी प्रकार के रोगों की जांच कर दवा मुहैया कराई। सभी स्वास्थ्य शिविरों में लगभग एक हजार लोगों की चिकित्सकीय जांच कर दवा वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, विनोद कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, शुभम दीक्षित, रत्नेश श्रीवास्तव, विनोद गिरी, किशोर कुमार निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed