{"_id":"6add1532e8ca1a91fa04e0f2","slug":"mission-control-by-the-administration-ahead-of-the-rocket-launch-district-magistrate-assigns-responsibilities-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170908-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रॉकेट उड़ने से पहले प्रशासन का ‘मिशन कंट्रोल’, डीएम ने बांटी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रॉकेट उड़ने से पहले प्रशासन का ‘मिशन कंट्रोल’, डीएम ने बांटी जिम्मेदारी
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। सेवरही के रकबा जंगली पट्टी में नारायणी के दियारे में रॉकेट लॉन्चिंग की तैयारी के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। डीएम ने शनिवार को आयोजन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विभागवार जिम्मेदारियों में बांट दिया है।
अब प्रोटोकॉल से लेकर शांति-व्यवस्था, चिकित्सा, सड़क सुरक्षा, बिजली, पेयजल, अग्निशमन और प्रतिभागियों के ठहरने तक की निगरानी के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
जिलाधिकारी संजय चौहान की ओर से 24 अक्तूबर 2026 को जारी आदेश में अधिकारियों की तैनाती करते हुए स्पष्ट किया गया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। तमकुहीराज क्षेत्र के नारायणी प्रक्षेपण स्थल पर 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक प्रस्तावित इंस्पेस मॉडल रॉकेट्री-कैनसैट इंडिया स्टूडेंट प्रतियोगिता के लिए यह व्यवस्था की गई है। आदेश के मुताबिक मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव सह-नोडल अधिकारी होंगे और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगे। प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर राजीव निगम को दी गई है, जबकि कसया के तहसीलदार धर्मवीर सिंह और पर्यटन सूचना अधिकारी प्राणरंजन को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। तमकुहीराज क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल की शांति-व्यवस्था की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी (न्यायिक) विवेकशील यादव को सौंपी गई है।