{"_id":"658dca4fd68babebca0f18f5","slug":"missing-student-found-from-hostel-in-mumbai-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10117-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुंबई में मिला छात्रावास से लापता छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुंबई में मिला छात्रावास से लापता छात्र
Fri, 29 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा के गड़हिया मोड़ स्थित एक निजी विद्यालय के छात्रावास से 24 दिसंबर को लापता हुआ छात्र मुंबई में मिला है। छात्र के चाचा व विद्यालय के एक शिक्षक उसे लेकर मुंबई से बृहस्पतिवार को फाजिलनगर पहुंचे।
24 दिसंबर को फाजिलनगर स्थित विद्यालय के छात्रावास से बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र का छात्र लापता हो गया था। वह पांचवीं में पढ़ता है। छात्र की मां ने विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित तीन लोगों पर बेटे को गायब कराने का आरोप लगाते हुए तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छात्र की खोजबीन में जुट गई।
लापता छात्र 26 दिसंबर को अपने घर फोन करके बताया कि वह मुंबई पहुंच गया है। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस व विद्यालय को दी। प्रबंधक ने छात्र के चाचा व विद्यालय के एक शिक्षक को जहाज से मुंबई भेजकर उसे फाजिलनगर बुलवाया। छात्र ने बताया कि विद्यालय के लोग घर बात नहीं करने देते थे। इसी के चलते यहां से निकलकर बस से गोरखपुर पहुंचा और वहां ट्रेन में बैठ गया। ट्रेन में बैठने के दौरान यह भी पता नहीं था कि ट्रेन कहां जाएगी। दूसरे दिन वह मुंबई पहुंच गया था। वहां एक व्यक्ति के मोबाइल से घर पर फोन किया। गांव के कुछ लोग मुंबई में रहते हैं। घरवालों ने उन्हें भेजा और उन्हीं लोगों के पास रहने को कहा। चौकी प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि छात्र मिल गया है। विधिक प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
छात्र के चाचा का कहना है कि लड़के का नामांकन इसी महीने पांच तारीख को हुआ था। इसी 27 तारीख को घर आना था। वहां हास्टल में मन न लगने की वजह से वह घर बात करना चाहता था। नियमानुसार सप्ताह में एक दिन बात करना होता है। बंधक अशोक जायसवाल का का कहना है कि सूचना मिलते ही अपने एक स्टाॅफ व एक परिजन के साथ फ्लाइट से मुंबई भेजा। वहां से फ्लाइट से सुमित को बुलवाया। सभी बच्चों को सप्ताह में एक दिन घर बात करने का अवसर दिया जाता है।