{"_id":"663aaff4415e1c40ac0ebbd4","slug":"mischievous-elements-burnt-books-and-goods-at-a-religious-place-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-116485-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर पुस्तक और सामान जलाया, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर पुस्तक और सामान जलाया, केस
Wed, 08 May 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के सोहरौना गांव में सड़क किनारे स्थित धार्मिक स्थल का ताला तोड़कर पर शरारती तत्वों ने पुस्तक और सामान जलाकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। सामान भी उठा ले गए। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद गांव के लोग जुट गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
एक पक्ष की ओर से तहरीर में बताया गया है कि धार्मिक स्थल के दरवाजे का ताला तोड़कर पुस्तक व अन्य सामान को जला दिया गया है। सुबह ताला टूटा मिला और जलाए गए सामान के अवशेष पाए गए। कमरे का ताला तोड़कर हाथ धुलने के लिए रखा गया पात्र भी चोरी हो गया है। इससे लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।