{"_id":"605e230e8ebc3ed3a3409689","slug":"minister-kushinagar-news-gkp389920561","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान शुरू कराने के लिए सपा करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान शुरू कराने के लिए सपा करेगी आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ान शुरू कराने के लिए सपा करेगी आंदोलन
पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर बोले, अप्रैल में कुशीनगर आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश, उनकी अगुवाई में बनेगी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई सेवा शुरू कराने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में अप्रैल में आंदोलन की रणनीति बनाएगी। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कुशीनगर आएंगे।
यह जानकारी सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने शुक्रवार को कसया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर वर्तमान सरकार का हर दावा खोखला साबित हुआ है। आखिरी दावा मार्च का था, वह भी बीत रहा है। इससे साबित हो गया है कि हवाई अड्डे को लेकर सरकार की नीयत ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री की नजर सिर्फ गोरखपुर के विकास पर है। गोरखपुर में उड़ान की संख्या बढ़े, नई टर्मिनल बिल्डिंग बने, इसे लेकर सपा को कोई ऐतराज नहीं है। किन्तु कुशीनगर में जो हवाई अड्डा बना है, इसकी तनिक भी चिंता मुख्यमंत्री को नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कुशीनगर का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सपा सरकार की देन है। हमारी सरकार ने 199 करोड़ रुपये दिया था। यहां से उड़ान शुरू होते ही पूर्वांचल और बिहार के 12 जिलों की किस्मत खुल जाएगी। पूर्व मंत्री ने कहा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो, इसके लिए अब लड़ाई लड़ी जाएगी। एयरपोर्ट से जो जिले लाभान्वित हो रहे हैं, उन सभी जिलों में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक रविवार को आएंगे
कसया। एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया (एएआई) उत्तरी क्षेत्र नई दिल्ली के निदेशक डी के कामरा रविवार को कुशीनगर हवाई अड्डा का दौरा करेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। निदेशक को हवाई अड्डा पर पूरा हो चुके कार्यों से अवगत कराया जाएगा। हवाई अड्डे के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्रीय निदेशक रविवार को गोरखपुर हवाई अड्डे पर नई टर्मिनल बिल्डिंग के शिलान्यास और लखनऊ-गोरखपुर उड़ान के शुभारंभ में शामिल होने आ रहे हैं।