{"_id":"66da31d609e77c85cc0bce84","slug":"minister-in-charge-knows-the-reality-of-slums-warns-officers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-122704-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रभारी मंत्री ने मलिन बस्ती की जानी हकीकत, अफसरों को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रभारी मंत्री ने मलिन बस्ती की जानी हकीकत, अफसरों को चेताया
Fri, 06 Sep 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड न छह की मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। लोगों से सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा तो सबने पेंशन, आवास आदि समस्याएं गिनाईं। मौके पर मौजूद अफसरों से लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया। ज्यादा शिकायतें देख उन्होंने अफसरों पर नाराजगी जताई। विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया। नगर के बीआरसी कैंपस में नव निर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में प्रभारी मंत्री पहुंचे और अध्ययनरत छात्राओं से बात कर मिलने वाली सुविधाओं और पढ़ाई के बारे में पूछा।
तमकुहीराज नगर के मलिन बस्ती व कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास का देर शाम तक प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने निरीक्षण किया। साथ में डीएम और सीडीओ भी मौजूद रहे। मालिन बस्तियों के लोगों से जब प्रभारी मंत्री मिले और पूरे मोहल्ले में भ्रमण कर सरकारी की योजनाओं के बारे में हकीकत जानने के प्रयास किया। अधिकांश लोगों ने कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सरकार तो पात्रता के अनुसार योजना तो चला ही रही है लेकिन, ब्लॉक और नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। अफसरों के सामने लोगों की यह बात सुनकर प्रभारी मंत्री नाराज भी हुए। मलिन बस्ती की महिलाओं ने आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, साफ सफाई, बिजली, सड़क, शौचालय नहीं मिलने की बात कही। उन्होंने ने अफसरों से दो टूक में कहा कि कार्यालय से जिम्मेदार निकले और लोगों के बीच पहुंचकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाए। समस्याओं के निस्तारण के डीएम उमेश मिश्रा को मोहल्ले में विशेष कैंप लगवाने का निर्देश दिया।
-प्रभारी मंत्री को ढूंढ़ती रही महिला, डीएम ने दिया आश्वासन
तमकुहीराज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रभारी मंत्री को ढूंढ़ते हुए समिता देवी भीड़ को चीरते हुए आगे बढ़ीं लेकिन भीड़ से पार नहीं पा सकीं। जोर-जोर से आवाज़ लगाती महिला अपनी समस्या मंत्री को बताना चाहती थी। लेकिन भीड़ में फंस गई। डीएम उमेश मिश्रा ने पीड़ित महिला को रोक उसकी समस्या सुनी और तहसीलदार चंदन शर्मा को समस्या के निस्तारण का आदेश दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं मंत्री से मिलने के लिए आगे बढ़ीं लेकिन मिल न सकीं।