फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mining officer seizes tipper and JCB loaded with soil

Kushinagar News: खनन अधिकारी ने मिट्टी लदे टीपर और जेसीबी को किया सीज

Mon, 08 Jan 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mining officer seizes tipper and JCB loaded with soil
कसया। थाना क्षेत्र के महुआडीह लौंगरापुर में रविवार को भगवती स्थान के पास अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर खनन अधिकारी ने पुलिस के साथ छापा मारा। वहां मिट्टी लदे एक वाहन और जेसीबी मशीन को पकड़ा। मौके से मिट्टी खनन में शामिल लोग भाग गए।
विज्ञापन

खनन अधिकारी और कुशीनगर चौकी पुलिस महुआडीह स्थान के पास पहुंचकर छापा मारी, जहां से मिट्टी खुदाई में लगी जेसीबी मशीन, मिट्टी लदा टीपर पकड़ा गया। वाहन को पकड़कर कसया थाने को सुपुर्द कर दिया गया। इस क्षेत्र में बैदौली, महुआडीह सहित कई गांवों के आस-पास की मिट्टी खनन से छात्रों और ग्रामीणों कों सड़कों पर आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि अवैध मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने मिट्टी लदी दो ट्राॅली सीज की
हाटा। रविवार को हाटा कोतवाली के भड़कुलवा चौराहा के पास से एसडीएम ने मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर ट्राॅली को अवैध खनन के आरोप में पकड़ कर सीज कर दिया। एसडीएम हिरालाल ने बताया कि वह किसी कार्य से भड़कुलवा चौराहा की ओर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि दो ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लाद कर ले जाया जा रहा था। चालकों से खनन के बारे में पूछा गया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने लाकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed