फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Middle aged man beaten due to rivalry, dies

Kushinagar News: रंजिश में अधेड़ को पीटा, मौत

Thu, 29 Feb 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man beaten due to rivalry, dies
पिपरा बाजार। पटेरा खुर्द गांव में पुरानी रंजिश में बुधवार को कुछ लोग दरवाजे पर पहुंच गए। पिटाई से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद गांव का माहौल गर्म हो गया और आरोपी फरार हो गए। परिजन शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा खुर्द गांव निवासी चंदा देवी और इनके पति महातम दरवाजे पर बैठे थे। सुबह करीब दस बजे पड़ोस के तीन लोग पहुंचे और एक सप्ताह पूर्व हुए विवाद को लेकर चंदा से बदसलूकी करने लगे। महातम बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी उनकी पिटाई करने लगे। मौके पर महातम की मौत हो गई। बताया जाता है कि उनकी तबीयत कई दिनों से खराब थी। महातम की मौत के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए और घर वाले दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। गांव पर पहुंची पुलिस और पीड़ित परिवार के बीच करीब आधे घंटे तक वार्ता हुई। समझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, एक सप्ताह पहले तीन युवकों ने आरोपी पक्ष के घर की लड़की को यह कह कर जहर की पुड़िया दी थी कि घर में बनने वाले भोजन में डाल देना। लड़की ने यह बात परिजनों को बता दी। इसमें महातम का एक लड़का भी शामिल था। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महातम हार्ट के मरीज थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed