फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Meritorious winners were awarded in the Arithmetic competition.

Kushinagar News: अंकगणित प्रतियोगिता में विजेता मेधावी हुए पुरस्कृत

Mon, 07 Sep 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Meritorious winners were awarded in the Arithmetic competition.
मथौली। क्षेत्र के पैकौली बावन गांव के पंचायत भवन परिसर में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह में अंकगणित प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा आठ तक के 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अखिलेश दास गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताएं व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने का कार्य करती हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अरुण मद्धेशिया, राघवेंद्र पाल सिंह, रितेश कुमार यादव, सुकन्या यादव को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

अंत में आयोजक राम समुझ निषाद ने अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अनुपम निषाद ने किया।
इस दौरान जवाहर लाल गौतम, रविंद्र तिवारी, बिकाऊ प्रसाद यादव, दीनानाथ साहनी, अशोक द्विवेदी, राम रक्षा चौधरी, निखिल श्रीवास्तव, जितेंद्र गोंड, शिव सिंह, नीरज कुमार, सत्येंद्र द्विवेदी, शंभू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed