फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolved to guard the votes at the booths

Kushinagar News: बूथों पर वोट की रखवाली का लिया संकल्प

Mon, 07 Sep 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Resolved to guard the votes at the booths
पडरौना। शहर के जटहां रोड स्थित एक होटल में रविवार को सपा के पडरौना के जोन, सेक्टर और बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची में गड़बड़ियों को दूर कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पार्टी की तरफ से नामित कुशीनगर प्रभारी ओपी यादव ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 10 युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने का संकल्प लें। साथ ही मतदाता सूची की जांच कर गलत नामों को हटवाने, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और मतदाताओं के वोट की मजबूती से रखवाली करने की रणनीति बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव तक बूथों पर मुस्तैदी से जुटे रहने होगी, तभी विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को सफलता मिलेगी। बैठक को पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, जिलाध्यक्ष राम अवध यादव, पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता रामप्रताप कुशवाहा और संचालन अमुल्लाह अंसारी ने की।
विज्ञापन

इस दौरान विक्रम यादव, राजेंद्र यादव मुन्ना, विजेंद्र पाल यादव बबलू, कैसर जमाल टीटू, राम प्रताप कुशवाहा, चंद्र प्रकाश यादव, बनारसी यादव, वकील अंसारी, निसार अंसारी, ओम प्रकाश यादव, भोला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed